{"_id":"570d2c9e4f1c1b4c0a4a6adb","slug":"the-couple-died-in-a-road-accident-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत, पुत्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे फंस गया।
- फोटो : AmarUjala
मंगलवार की दोपहर एनएच-2 पर स्थित पर बघौला गांव के निकट कार व जेसीबी की टक्कर में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जेसीबी का चालक मशीन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गदपुरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे बघौला गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास कार व जेसीबी की भिड़ंत हो गई। इससे कार में सवार गाजियाबाद (यूपी) निवासी किशनलाल व उनकी पत्नी बिमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार से दोनों शवों को निकालकर पलवल के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
कार में सवार उनका बेटा नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जेसीबी का चालक फरार हो गया। जेसीबी को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन