{"_id":"5762852d4f1c1bf94111be0f","slug":"report-file-on-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े व मारपीट में सात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े व मारपीट में सात के खिलाफ केस दर्ज
palwal
Updated Thu, 16 Jun 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर हथियार दिखाकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपियों की गिरतारी नहीें हो सकी है।
विज्ञापन
एएसआई विजयपाल के अनुसार गांव खाबी निवासी संजय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि तीन जून को गांव निवासी धर्मबीर, पूरन, पप्पू, अंगद, बालकिशन, वेदप्रकाश, ईश्वर, महिला कमलेश व चंद्रबती हाथों में लाठी डंडों व अन्य हथियारों से लैस होकर घर में जबरदस्ती घुस आए।
विज्ञापन
संजय का आरोप है कि कि आरोपियों ने उस पर व उसके परिजनों के साथ मारपीट की और देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन