{"_id":"57345ddd4f1c1be14c919dbc","slug":"report-file-on-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े व मारपीट में नौ के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े व मारपीट में नौ के खिलाफ केस
palwal
Updated Thu, 12 May 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
विवाद
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
दो अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े व मारपीट की वारदात में पांच नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की जांच कर रही है। सदर थाने में दर्ज मामले में तुगलकाबाद दिल्ली निवासी कमलेश भाटिया कहा है कि उनका पुत्र अरुण गांव मितरोल पास स्थित ऐकमी कालेज मे इंजीनियरिंग का छात्र है।
विज्ञापन
अरुण मंगलवार को करीब शाम चार बजे कालेज से घर जा रहा था। तभी उसके ही कॉलेज के बीटेक के छात्रों अनिल, सरदार, राजेश व लोकेश ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में गांव देवली निवासी महेंद्र शर्मा ने शिकायत दी है कि गांव बघौला निवासी पवन ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन