फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   report file against five

मजदूरों की मौत के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज  

Sun, 08 Jan 2017 04:23 PM IST
palwal
palwal Updated Sun, 08 Jan 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
report file against five

सीवर में जहरीली गैस से तीन प्लंबरों की मौत व चौथे के बेहोश होने के मामले में शहर थाना पुलिस ने शनिवार को एक मृतक के पिता की शिकायत पर ऐरा (एडल) कंस्ट्रक्शन कंपनी सेक्टर पांच पलवल के मालिक एचएस भड़ाना सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


डीएसपी डॉ. अभिमन्यु लोहान के अनुसार जिला मथुरा (यूपी) के शांतिनगर निवासी बंगाली भूषण सारस्वत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका बेटा हेमंत सारस्वत ऐरा (एडल) कंस्ट्रक्शन कंपनी सेक्टर पांच पलवल में बतौर स्टोर इंचार्ज के पद पर पिछले दस वर्ष से कार्यरत था। शिकायत में कहा है कि उसके बेटे ने कई बार बताया था कि पापा जहां हम काम करते हैं, वहां जरूरी उपकरण नहीं हैं, जिससे हमारी जान को हमेशा खतरा बना रहता है। शिकायतकर्ता के अनुसार इस बारे में हेमंत ने कई बार कंपनी के एमडी जीएस भड़ाना, प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र कुमार झा तथा अन्य ठेकेदारों को फोन पर व सामने मिलने पर बताया था, लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


पीड़ित पिता का आरोप है कि जरूरी उपकरण न होने के कारण छह जनवरी को उसके बेटे हेमंत सारस्वत व जिला कैंद्रापारा (उड़ीसा) के गांव हरीहरपुर निवासी उमेश कुमार, उड़ीसा के ही गांव तीयर निवासी अनिल कुमार की मृत्यु हो गई। तीनों की मृत्यु ऐरा ग्रूप के मालिक एचएस भड़ाना, जीएस भड़ाना, देवेंद्र कुमार झा, विवेक गुप्ता, सुनील खजूरिया व मैनेजमेंट/ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई है। इसके अलावा अनिल सिरोही को चोटें भी आई हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed