फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   report file against 10

झगड़े व मारपीट के मामलों में 10 के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 26 Dec 2016 04:12 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 26 Dec 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
report file against 10
- फोटो :

झगड़ा, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के दो अलग-अलग मामलों में शहर थाना पुलिस ने एक नामजद सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर तफ्तीश कर रही है। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमन के अनुसार पलवल की दया कॉलोनी निवासी शिवानी पत्नी चमन ने शिकायत दी है कि गुरुग्राम निवासी रवि व उसके दो अन्य साथियों ने घर पर आकर उसकी भाभी अनीता से मारपीट की। 

विज्ञापन


इसी प्रकार ढानी कालिका जिला गोविंदगढ़ जयपुर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी है कि वह अपने किसी काम से गुरुग्राम जा रहा था रास्ते में गांव कारना के समीप 6-7 अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed