{"_id":"57aefdb64f1c1bee2cee435c","slug":"raoad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी ने युवक को कुचला, मौत
palwal
Updated Sat, 13 Aug 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की देर शाम खेत से घर आ रहे बाइक सवार एक युवक को बेपरवाह स्कार्पियो चालक ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सतवीर ने पुलिस को शिकायत दी है कि बुधवार की शाम उसका भाई अजीत सिंह खेत से बाइक पर घर आ रहा था। सेक्टर-2 के समीप तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
घायल अजीत को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसआई मनोज कुमार के अनुसार, शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के भाई के बताए गए कार नंबर के आधार पर स्कार्पियो व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन