{"_id":"05d9a209276d416384989144d14d30cd","slug":"power-board-with-indecency-sdo-peons-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड के एसडीओ के साथ अभद्रता, चपरासी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली बोर्ड के एसडीओ के साथ अभद्रता, चपरासी को पीटा
नूंह, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बोर्ड के एसडीओ के चपरासी द्वारा एक व्यक्ति को रोकना उस वक्त भारी पड गया। उस व्यवक्ति ने चपरासी को पीट दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने एसडीओ के साथ भी गाली-गलौच की।
एसडीओ ने इस बारे में नूंह थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। शिकायत के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे टैरकपुर निवासी जुबैर एसडीओ कार्यालय में आया। चपरासी ने कहा कि अंदर मीटिंग चल रही है, आप अपने नाम की पर्ची बनाकर दे दो।
आरोप है कि इस पर आरोपी ने चपरासी को धक्का मारा और उसके साथ गाली गलौच की। चपरासी एसडीओ कार्यालय में अंदर घुस गया। आरोपी भी उसके साथ अंदर ही चला गया। आरोपी ने एसडीओ को भी गालियां दीं।
विज्ञापन
एसडीओ राजीव शर्मा ने कहा कि आरोपी जाते-जाते दोनों पैर काटने की धमकी दे गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथ इकलास उर्फ भालू व कई अन्य लडकों को लाठी-डंडों के साथ लेकर आया और कार्यालय में घुसकर चपरासी को पीटने लगा। एसडीओ ने बीच-बचाव किया तो उसे मारने की धमकी दी। एसडीओ ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत नूंह थाना प्रभारी को की है।
एसडीओ ने जिन लोगों का नाम लिया है उन्होंने कुछ समय पहले पूर्व एसडीओ के साथ भी अभद्रता की थी। जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ था और इनसे परेशान होकर एसडीओ ने अपना यहां से तबादला ही करा लिया।