फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police firing in 24 cases

पुलिस पर फायरिंग मामले में 24 पर केस

Sun, 10 Apr 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 10 Apr 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police firing in 24 cases
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था। - फोटो : Demo pic

गांव काशीपुर में विवादित स्थल पर फसल कटवाने गए पुलिसबल पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद सहित 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सोमवार को इस संबंध में हरियाणा व यूपी के अधिकारी बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


यमुना किनारे खादर के क्षेत्र में फसल काटने को लेकर हरियाणा व यूपी के किसानों के बीच विवाद रहता है। कुछ वर्ष पूर्व फसल काटने को लेकर विवाद इतना बड़ा था कि दो लोगों की मौत भी हो गई थी। तभी से पुलिस की देखरेख में फसल काटी जाती है।
विज्ञापन


शनिवार को फसल कटवाने गए पुलिस बल पर यूपी के किसानों ने फायरिंग कर दी थी। हसनपुर थाना एसएचओ सब इस्पेक्टर जितेंद्र के अनुसार पंचायत अधिकारी मोहन सिंह, गिरदाबर व पटवारी पुलिस बल साथ लेकर गांव काशीपुर के निकट जंगलों में गेहूं की फसल काटने के लिए गए थे। उसी समय कुछ लोगों ने हवाई फायर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एएसआई बिनोद कुमार के बयान पर गांव फतेहपुर यूपी निवासी किशन, अमरसिंह, रतनपाल, किशन लाल प्रहलाद सहित अन्य दो दर्जन लोगों के खिलाफ फायर करके जान से मारने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है।  वहीं एसएचओ जितेंद्र ने बताया कि खादर की फसल काटने का फैसला सोमवार को दोनों स्टेटों के अधिकारियों के बीच होने वाली बैठक के बाद होगा।


उन्होंने बताया कि पलवल एसडीएम के पास यूपी के अलीगढ़ जिले के डीएम का फोन आया था। इस मामले में दोनों राज्यों के अधिकारी सोमवार को हसनपुर में बैठक करेंगे और उसके बाद जो निर्णय लिया जाएगा उसी हिसाब से फसल की कटाई की जाएगी। 
                    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed