{"_id":"575d451f4f1c1b2b3e11b752","slug":"police-beaten-by-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":" सर्च वारंट दिखाने पर पुलिस के साथ मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्च वारंट दिखाने पर पुलिस के साथ मारपीट
palwal
Updated Sun, 12 Jun 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा हसनपुर के गांव कामरका में शुक्रवार शाम सर्च वारंट लेकर गये पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे एएसआई विजयपाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक महिला की शिकायत पर सदर थाने में तैनात एएसआई खेमचंद, लेडी कांस्टेबल पुष्पा शिकायतकर्ता महिला के दो परिचित के साथ सर्च वारंट लेकर प्राइवेट गाड़ी में सवार होकर गांव कामरका पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने वहां पहुंचकर सर्च वारंट दिखाया तो वहां मौजूद दयाराम, जगत, गिरधर व रामपाली ने पुलिस के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। जब पुलिस ने उनका विरोध किया तो वह सभी हाथापाई पर उतर आए। विजयपाल ने बताया कि इन्होंने खेमचंद के साथ मारपीट की और लेडी कांस्टेबल के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
वियजपाल ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को हथियार दिखाया और जिस गाड़ी में पुलिस वहां पहुंची थी उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। किसी तरह पुलिस की टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और हसनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी।
हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने महिला सहित सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।