फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one dead in dispute

झगड़े में हुई फायरिंग में एक की मौत, छह घायल

Thu, 15 Dec 2016 04:16 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 15 Dec 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
one dead in dispute

होडल थाना क्षेत्र के गांव करमन में मंगलवार देर शाम हुए झगड़े में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पलवल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में सभी को फरीदाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर घर में घुसकर हमला करने, शस्त्र अधिनियम व हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पांच महिलाओं  सहित 17 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है व आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गांव करमन निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि  मंगलवार की देर शाम उन्हीं के गांव निवासी नंदो, विष्णु, देवो, दुष्यंत, कुलदीप, कृष्ण, राजेश, धर्मबीर, प्रकाश, जिले, कमल, विमलेश, मोहनवती, श्यामबती, ओमबती व सुमन, सुमेर हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उक्त सभी लोगों ने उनके परिवार वालों पर कुल्हाड़ी, लाठी, डंडों से हमला कर दिया और तमंचे से फायरिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में सुभाष के पिता हरीलाल, मां धर्मवती, भाई हरीश व शीशराम, भतीजी देवेंद्री व पुत्र विशाल घायल हो गए। सुभाष के अनुसार हरीश व देवेंद्री को गोलियां लगीं, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार की देर रात हरीश की उपचार के दौरान मौत हो गई।


जांच अधिकारी एएसआई रशीद खान के अनुसार पुलिस ने पीड़ित सुभाष के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed