फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   one arrest in bike scandle

बाइक देने के नाम पर करते थे फर्जीवाड़ा, एक गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2016 04:19 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 23 Jul 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
one arrest in bike scandle
बाइक देने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कैंप थाना पुलिस ने अवैध रूप से लॉटरी चलाने व लोगों को सस्ते दामों में बाइक देने का झांसा देकर ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


कैंप थाना एसएचओ रविंद्र कुमार के अनुसार हेड कांस्टेबल जमशेद खान बृहस्पतिवार को नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की किठवाड़ी रोड पर कृष्णा कॉलोनी में सिहौल निवासी धर्मेंद्र लोगों को सस्ती बाइक देने का झांसा देकर एक-एक हजार रुपये में बुकिंग कर रहा है। आरोपी लोगों को तीन माह बाद बाइक देने की बात कह रहा है। लोगों को शक है कि आरोपी लोगों से पैसे लेकर तीन माह से पूर्व ही फरार न हो जाए। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एसएचओ रविंद्र ने जमशेद खान को सादी वर्दी में एक हजार रुपये का नोट देकर भेजा तो आरोपी धर्मेंद्र ने सस्ते दामों में तीन माह बाद बाइक देने की बात कहकर बुकिंग कर ली। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे एकत्रित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस को आरोपी के पास से लकी कूपन, कंप्यूटर, लोगों से एकत्रित किए गए पैसों के भरे हुए कूपन सहित अन्य सामान भी मौके से बरामद हुए। धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed