{"_id":"5718b5c14f1c1b7c418b5203","slug":"mobile-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल कंपनी के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 स्थित गांव बघोला के समीप मंगलवार की रात एक मोबाइल कंपनी में बतौर सेल्स मैनेजर कार्यरत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक यूपी के आगरा का रहने वाला था और सोमवार को चंडीगढ़ में कंपनी की एक मीटिंग में हिस्सा लेने गया था। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ राजकुमार के अनुसार मंगलवार की रात उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बघोला के समीप कार सवार एक व्यक्ति को किसी ने गोली मार दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसएचओ के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यूपी के जिला आगरा के शिवपुरी निवासी 26 वर्षीय दिलीप शर्मा पुत्र उदय प्रताप शर्मा एयरटेल कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। आजकल दिलीप की ड्यूटी पलवल जिले में थी और वह हथीन में किराए के मकान में रहता था। सोमवार को दिलीप अपनी एसेंट कार से चंडीगढ़ एक मीटिंग में गया हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार को वह दिल्ली-फरीदाबाद होते हुए वापस हथीन आ रहा था। गांव बघौला के समीप अज्ञात लोगों ने दिलीप को गोली मार दी व कार की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उनके अनुसार मृतक के पेट में दो गोलियां लगी थीं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मृतक के भाई अनुराग के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव परिजनों को सौंप कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।