फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mnclon troubled teenager hanged

मनचलों से परेशान किशोरी ने फांसी लगाई

Tue, 31 Jan 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
Mnclon troubled teenager hanged
file photo - फोटो : अमर उजाला

कैंप थाना क्षेत्र के तहत हरिनगर में 17 वर्षीय किशोरी ने मनचलों से परेशान होकर फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती तीन युवकों द्वारा धोखे से ऑडियो बनाने व उसे वायरल करने की धमकी से परेशान थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। परिजनों की शिकायत पर तीनों नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पलवल के हरिनगर निवासी राजू (काल्पनिक नाम) ने पुलिस को बताया है कि हरिनगर निवासी सोनू, दीपक व शिब्बा कुछ दिनों से उसकी बहन दीपिका (काल्पनिक नाम) को आते-जाते समय परेशान कर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे। युवक लड़की को मिलने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके बारे में दीपिका ने परिजनों को बताया था, जिसकी शिकायत लेकर एक बार वह महिला थाने भी गए। हालांकि उन्होंने ‘इज्जत’ जाने की डर से शिकायत नहीं की और समझौता हो गया था। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आए। तीन-चार दिन पूर्व दीपिका की सहेली मंजू ने उसे अपने पास बुलाया था। जहां पर युवकों ने दीपिका से फोन पर अश्लील बातें की और उसकी ऑडियों रिकॉर्डिंग बना ली। रिकॉर्डिंग के बाद युवक दीपिका को परेशान कर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इससे तंग आकर दीपिका ने सोमवार दोपहर अपने घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहनता से तफ्तीश
कैंप थाना एसएचओ विश्व गौरव का कहना है कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed