{"_id":"571dfe434f1c1b0f75a91633","slug":"masked-assailants-attacked-the-village-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम सचिव पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम सचिव पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file photo
हसनपुर-होडल मार्ग पर गांव खिरबी के समीप खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में तैनात ग्राम सचिव पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना 23 अप्रैल की बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
ग्राम सचिव अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 अप्रैल को कार्यालय से संबंधित एक मामले में गांव खिरबी की ओर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचा तो दो बाइक पर आए पांच नकाबपोश लोगों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। झगड़े को देख आसपास के लोग भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
लोगों को आता देख हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल अजीत सिंह को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ अश्विनी कुमार के अनुसार ग्राम सचिव के बयान पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन