{"_id":"57c810234f1c1ba4242cb17d","slug":"land-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर ठगे 22 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बेचने के नाम पर ठगे 22 लाख
palwal
Updated Thu, 01 Sep 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सैनिक की पत्नी को प्लॉट का एग्रीमेंट कर लाखों रुपये की नगदी हड़पने व धोखाधड़ी से प्लॉट को दूसरे व्यक्ति को बेचने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने एक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार दिल्ली निवासी उमा यादव पत्नी विजयशंकर ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह मूलरूप से वाराणसी (यूपी) के रहने वाले हैं। उनके पति विजयशंकर फौज से सेवानिवृत्त है। बचे हुए पैसों से उन्होंने गांव असावती निवासी दिनेश से वर्ष 2014 में एक प्लॉट खरीदा था। प्लाट का ऐग्रीमेंट कर पीड़िता ने दिनेश को 12 लाख रुपये नगद व 10 लाख रुपये चैक दे दिया था और रजिस्ट्री का समय तय किया था।
विज्ञापन
उमा के अनुसार इसी दौरान उन्होंने ने 3 लाख 50 हजार रुपये खर्च कर प्लॉट की चारदीवारी करा उसमें गेट लगवा दिया था। कुछ दिन पूर्व जब प्लॉट को देखने गांव असावती आई तो पता चला कि प्लॉट की चारदीवारी व गेट हटा दिया गया है। बाद में उन्हें पता चला कि दिनेश ने प्लॉट को फर्जी कागजात तैयार कराकर किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है।
विज्ञापन