{"_id":"57457c944f1c1b04206919cf","slug":"in-revenge-for-the-death-of-the-injured-youth-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश में घायल युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 25 May 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के कथित विवाद में रविवार को गांव बढ़ा में गोली लगने से घायल हुए 25 वर्षीय दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार के समय गांव में तनाव का माहौल रहा। सदर थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ रामकुमार के अनुसार, गांव बढ़ा के पूर्व सरपंच राजबीर सिंह ने लिखित शिकायत में कहा था कि 22 मई की रात के समय उसका बेटा दीपक घर में था। उसी दौरान गांव के ही डिगंबर, राजू, धर्मेंद्र, डिग्गू, जगत, टेकन, खचेरा, चंद्रवेश, प्रवेश, सुखबीर, दलबीर व एक अन्य ने घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दीपक को गोली मार दी गई, जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए पहले फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में व बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएचओ के अनुसार, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ के अनुसार, सभी पहलुओं से केस की तफ्तीश की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन