{"_id":"d43ecc0b0ef89051ef8522f2bd179244","slug":"four-stores-theft-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों में चोरी
होडल, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार की रात चोर चार दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपयों के सामान को चुराकर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, चोर भरत-मिलाप चौक स्थित हरीश मंगला की परचून की दुकान का शटर उखाड़कर लगभग एक लाख रुपये का परचून का सामान चुराकर ले गए। गढ़िया बाजार स्थित ललित कुमार की परचून की दुकान में से चोर दस हजार रुपये की नगदी व हजारों रुपये के परचून के सामान को चुराकर ले गए।
विज्ञापन
तीसरे मामले में थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान से चोर हजारों रुपये की नगदी व सामान ले गए तथा चौथी चोरी रामलीला मैदान स्थित शिवकुमार की दुकान में हुई, जहां से चोर गल्ले में से 4500 रुपये, एक चेक बुक व ट्रैक्टर के कागजातों को चुराकर ले गए।
विज्ञापन