फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Explanation of the assassination of the camp, one arrested

कैंप में हुए हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

Mon, 20 Mar 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Mar 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
 Explanation of the assassination of the camp, one arrested
knife

कैंप थाना पुलिस ने चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले का 24 घंटे में खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की सडक दुर्घटना में मौत हो गई। एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। कैंप थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि बुधवार की देर रात कुछ युवकों ने गांव सैलोटी निवासी भगत सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में कैंप थाना पुलिस ने मृतक के भाई जगत सिंह की शिकायत पर गांव के ही तीन नामजद युवकों सहित छह युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनके परिजनों से पुछताछ शुरू की।  पुलिस ने उक्त आरोपियों से भी से भी पुछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद दूसरे पहलु से जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


जिसमें खुलासा हुआ है कि भगत सिंह की चाकु मारकर हत्या गांव औरंगाबाद निवासी रविंद्र उर्फ रवि व मितरोल निवासी संदीप व भगत सिंह उर्फ सीटू ने की है। पुलिस ने जब उक्त आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी तो पता चला कि जब आरोपी संदीप व रविंद्र भगत सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर बाइक द्वारा अपने गांव भाग रहे थे तो नेशनल हाईवे-दो पर गांव औरंगाबाद के निकट अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें संदीप की मौत हो गई और रविंद्र उर्फ रवि घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अस्पताल में दाखिल रविंद्र उर्फ रवि की हालत ठीक होने पर शुक्रवार की देर शाम अस्पताल से छुट्टी कराकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या करने का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed