{"_id":"5718b1fa4f1c1bbc638b4924","slug":"during-the-blockade-police-tried-to-crush","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकेबंदी के दौरान पुलिस को कुचलने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकेबंदी के दौरान पुलिस को कुचलने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
डम्पर मोटर साइकिल टक्कर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना से अवैध खनन कर रेत चोरी कर ले जा रहे डंपर चालक ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से डंपर चढ़ाने का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने जान से मारने का मामला दर्ज कर आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना एसएचओ राजकुमार के अनुसार हेड कांस्टेबल नेपाल सिंह ने दी शिकायत में कहा है कि 18 अप्रैल को देर शाम वह एनएच-2 पर बामनीखेड़ा के समीप टी प्वाइंट पर लगे नाके पर तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि एक डंपर यमुना से रेत चोरी करके बामनीखेड़ा रेलवे क्रासिंग के रास्ते केएमपी मार्ग पर होता हुआ सोहना जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने नाकेबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसी दौरान रेत भरकर आ रहे एक डंपर को पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने डंपर को तेज गति में दौड़ा कर पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। बाद में पुलिसकर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए डंपर को काबू कर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने नाम पता पूछने पर खुद को थाना हसनपुर के गांव गुड़वास निवासी कलीम बताया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन