{"_id":"12bb31ef38f7021dce94d0aae1a918a1","slug":"dowry-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना में 20 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना में 20 के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना के चार मामलों में पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किए हैं। संबंधित थानों की पुलिस मामलों की तफ्तीश कर रही है। शहर थाना पुलिस ने हथीन गेट निवासी सुनीता की शिकायत पर गांव अगवानपुर निवासी पति संजीव, ससुर विरेंद्र व सास विशनदेवी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सुनीता का कहना है कि दहेज के लिए उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
होडल पुलिस ने हसनपुर चौक के निकट कॉलोनी में रहने वाले रेनू की शिकायत पर अलीगढ़ यूपी निवासी पति कपिल व अन्य परिजनों दीपक, तरुण, अजय, दीप्ति, संती व रेखा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
रेनू ने शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। दूसरा मामला वार्ड नंबर 18 निवासी रेहनूमा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। रेहनूमा ने पति राजू शाह, मुनीम शाह, रसूलन व फूल शाह पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हथीन थाना पुलिस ने सायब बानो की शिकायत पर राजस्थान के अलवर निवासी शौहर शौकत व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने बंदू, नुनीशा, तौफीक, रियासत व सरूना के खिलाफ केस दर्ज किया है। चारों मामलों में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। संबंधित मामलों के जांच अधिकारियों का कहना है कि मामलों की तफ्तीश चल रही है।