फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   destroyed ambulence

छह प्राइवेट एंबुलेंस में तोड़फोड़

Sat, 04 Mar 2017 04:23 PM IST
palwal
palwal Updated Sat, 04 Mar 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के बाहर खड़ी करीब छह प्राइवेट एंबुलेंस में बृहस्पतिवार रात अज्ञात लोग तोड़फोड़ कर ऑक्सीजन सिलेंडर व बैट्री चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जब एंबुलेंस चालकों को मामले पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना वाहन मालिकों को दी। सूचना मिलते ही वाहन मालिक मौके पर पहुंचे मामले की जानकारी शहर थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


एंबुलेंस चालक मकुेश व लोकेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले वे अपनी प्राइवेट एंबुलेंस सिविल अस्पताल परिसर में खड़ी कर देते थे, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा विरोध करने पर उसे अस्पताल के बाहर चारदिवारी के साथ खड़ी करने लगे। उन्होंने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात वे एंबुलेंस को सिविल अस्पताल के बाहर खड़ी करके सोने चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार सुबह लगभग छह एंबुलेंस के शीशे टूटे हुए थे। उनमें अंदर भी काफी तोड़फोड़ की गई थी। चालकों के अनुसार, वाहनों में ऑक्सीजन सिलेंडर व बैट्री भी नहीं थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed