{"_id":"58e61c394f1c1b4c3e5b77ca","slug":"death-of-a-person-who-has-taken-water-from-dhaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे से पानी लेने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे से पानी लेने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे पर पानी की बोतल लेने गए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पत्नी के बयान पर ढाबा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी ढाबा मालिक फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राशिद ने बताया कि गांव जावा थाना छायसा फरीदाबाद निवासी जसबंत अपनी ससुराल से पत्नी व बच्चों को लेकर अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हाईवे स्थित डबचिक के निकट एक ढाबे पर पानी की बोतल लेने के लिए उन्होंने गाड़ी रोक ली और पानी लेने के लिए चले गए।
विज्ञापन
ढाबा मालिक ने जसबंत को फ्रिज में से पानी की बोतल लेने के लिए कह दिया। जब जसबंत ने फ्रिज को हाथ लगाया तो उन्हें करंट लग गया और वह धरती पर गिर पड़े। ढाबा मालिक तुरंत मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना होडल थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल जसबंत को होडल व पलवल के अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। राशिद ने बताया कि जसबंत ने बीके अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक जसबंत की पत्नी इंद्ररबती के बयान पर ढाबा मालिक मुन्शीराम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।
-------------------