फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death in suspicious circumstances of a newly married woman

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 21 Apr 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 21 Apr 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Death in suspicious circumstances of a newly married woman
तैनात पुलिस। - फोटो : file photo

बहीन थाना क्षेत्र के गांव अंधौप में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं एक अन्य विवाहिता ने दहेज के लिए ससुरालजनों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


राजस्थान के गांव नेतवाड़ी निवासी गोकुल ने बताया कि उन्होंने अपनी 20 वर्षीय बहन लक्ष्मी की शादी चार माह पूर्व गांव अंधौप निवासी त्रिलोक के साथ की थी। गोकुल का आरोप है कि लक्ष्मी के ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे और वह दहेज में एक कार लाने की मांग करते थे। शिकायतकर्ता का आरोप है दहेज में गाड़ी लाने में असमर्थता जताने पर अक्सर लक्ष्मी के साथ मारपीट की जाती थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार की रात को लक्ष्मी के पति त्रिलोक, सास पूनम व ससुर देशराज ने उसकी हत्या कर दी। वहीं मामले के जांच अधिकारी एएसआई शिवचरण का कहना है कि फिलहाल 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य मामले में सदर थाना क्षेत्र के गांव जनौली निवासी रेशमी ने शिकायत दी है कि दहेज की मांग को लेकर फरीदाबाद निवासी उसके पति ब्रिजेश कुमार ने मारपीट कर व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed