{"_id":"580de4974f1c1bba3cbc17af","slug":"dalits-went-on-asianon-yellow-claw","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलितों के आशियानों पर चला पीला पंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलितों के आशियानों पर चला पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने शनिवार को पीला पंजा चलाते हुए गांव लुलवाड़ी में दर्जनों दलित परिवारों के आशियानों को गिरा दिया। तोड़फोड़ की कार्रवाई पर जहां जिला प्रशासन का पक्ष है कि मकान स्कूल के रास्ते में आ रहे थे, तथा अवैध कब्जा किया गया था।
विज्ञापन
वहीं प्रभावित पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें पिछली सरकार में 100-100 गज के प्लॉट आवंटित किए गए थे तथा तोड़ने से पूर्व पैमाईश तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन
प्रभावित दलित परिवारों का यह भी आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में उनके आशियाने गिराए गए हैं, जबकि प्रशासनिक पक्ष है कि उन्हें नोटिस दिया गया था तथा चौकीदार के माध्यम से भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
मामले पर अधिकारी सधी हुई प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। वहीं कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने प्रभावित परिवारों से मिलकर कहा कि वे उनके साथ हुई कार्रवाई को विधानसभा में उठाएंगे।