फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   court case on sarpanch

अदालत के आदेश पर दो सरपंचों पर फर्जीवाड़े का केस

Thu, 17 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 17 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
court case on sarpanch
कोर्ट - फोटो : demo

पंचायत चुनावों को हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन चुने गए जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आरोप प्रत्यारोपों का दौर अब भी जारी है। बुधवार को भी अदालत के आदेश पर दो सरपंचों के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


पहले मामले में सदर थाने में दर्ज केस के अनुसार गेलपुर निवासी राधा रानी ने अदालत में दायर इस्तगासा में आरोप लगाया था कि गांव के सरपंच सुरेंद्र ने नंबरदार व हल्का पटवारी के साथ मिलीभगत करके फर्जी एससी प्रमाण पत्र बनवाकर सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा। राधा रानी का आरोप था कि इस बाबत शिकायत करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरेे मामले में हुंचपुरी गांव की सरपंच खैरुनिशा व चार अन्य लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गांव के कई लोगों ने मिलकर खैरुनिशा का फर्जी सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश के बाजाना से बनवाकर सरपंच का चुनाव लड़वाया था। मामले को लेकर गांव के यासर ने अदालत में चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के आदेश पर हथीन पुलिस ने महिला सरपंच समेत गांव के संपात, आमीन, हमीदा व स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इससे अलावा दूरैंची, मंढनाका गांव के अलावा कई अन्य गांवों के सरपंचों के खिलाफ फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को लेकर जांच चल रही है।
                  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed