{"_id":"59159ed74f1c1b231f853c14","slug":"couple-poisoned-by-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":" दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
समीपवर्ती गांव जराली में एक दंपति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उटावड पुलिस चौकी मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक बरकत अली एवं उसकी पत्नी नजराना ने कथित रूप से विषैला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
बुधवार रात को दोनों को गंभीर अवस्था में फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उटावड पुलिस चौकी प्रभारी जवाहर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक जराली गांव का निवासी है जबकि उसकी पत्नी नजराना का मायका गांव पचानका में है। दोनों पक्षों की तरफ के परिजनों ने एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ आरोपों-प्रत्यारोपों के संदर्भ में शिकायतें पुलिस को दी हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। समाचार भेजे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई। मृतक दंपति के तीन बच्चे जिसमें दो लड़कियां एक लड़का शामिल है। दोनों की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी।
----------------