फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Civil surgeon of woman abuse

सिविल सर्जन पर महिला उत्पीड़न का आरोप

Sat, 19 Dec 2015 06:28 PM IST
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो
पलवल, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन

 जिला सिविल सर्जन पर महिला उत्पीड़न का आरोप लगा है। महिला थाने में उनके खिलाफ इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है। उनके ही विभाग की एक लैब टेक्नीशियन ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने महिला आयोग में भी दरख्वास्त लगाई है।

विज्ञापन


वहीं सिविल सर्जन ने खुद पर लगे आरोप को गलत बताया है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
महिला थाना एसएचओ सुशीला देवी के अनुसार, सरकारी चिकित्सक कार्यालय में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत 22 वर्षीय राधिका (बदला नाम) ने शिकायत दी है कि 19 जनवरी को उसकी शादी होने वाली है, जिसको लेकर उसने जिला सिविल सर्जन डॉक्टर आदित्य स्वरूप गुप्ता को छुट्टियों के लिए प्रार्थना-पत्र दिया था, जिसे उन्होेंने रिजेक्ट कर दिया। 17 दिसंबर को वह खुद अपने एक सहयोगी सतेंद्र के साथ सिविल सर्जन से मिलने गई, जहां उन्होंने उनके साथ बदसलूकी करते हुए अभद्र व्यवहार किया। एसएचओ सुशीला के अनुसार, केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता का कहना है कि उक्त युवती एनएचआरएम योजना के तहत कार्यरत है। पिछले कई दिनों से वह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रही थी। 17 दिसंबर को वह एक महीने की छुट्टी लेने के लिए आई थी। यह कहने पर कि इस प्रकार से छुट्टी नहीं मिल सकती। उन्होंने उसे समझाया भी था, जो कि उनके कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड है। इस पर युवती ने उनके खिलाफ शिकायत दे दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed