फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   champion of Mr. Asia Body Building

सामूहिक दुष्कर्म के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किए फोटो

Wed, 03 May 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
 champion of Mr. Asia Body Building
rape

युवती को पहले चाय पिलाई, फिर बेहोश किया, फिर घर बुलाकर युवकों से सामूहिक दुष्कर्म कराया। उसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल करते रहे।  इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल कर दिया। अब अति होने के बाद अब युवती ने पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।  महिला थाना पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी कमला देवी के अनुसार बहीन गांव की एक पीड़िता लड़की ने दी शिकायत में कहा है कि हसीना नामक महिला का पीड़िता के घर पर आना जाना था। दिसबंर वर्ष 2016 में एक दिन हसीना पीड़ित लड़की को अपने घर पर ले गई और दोनों ने एक साथ बैठकर चाय पी। चाय पीते ही पीड़िता बेहोशी की हालत में सो गई। जब पीड़िता नींद से जगी तो उसने देखा कि वह नग्न अवस्था में थी और उसके कपड़े गायब थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब इस बारे में हसीना से पूछा तो वहां गांव निवासी आलीमेव निवासी नसीम पुत्र रिसाल व नसीम पुत्र ईशा मौजूद थे। जिन्होंने पीड़िता को मोबाइल में उसके अश्लील फोटो दिखाए और किसी को बताने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी दोनों युवक फोटो के आधार पर उसे धमकी देकर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। आरोपियों का कहर यहीं खत्म नहीं हुआ और दोनों युवक पीड़िता को रुपये के लिए भी ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पीड़िता ने आरोपियों को कई बार हजार-हजार रुपये भी दिए, लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। पीड़िता ने जब इस बारे में आरोपियों के परिजन रिसान व बस्सी को बताया तो उन्होंने भी उसे चुप रहने की धमकी दी। जब उसने ब्लैकमेलिंग का विरोध लगातार करना शुरू किया तो गत 20 अप्रैल को पीड़िता को पता चला कि आरोपी युवकों ने उसके अश्लील फोटो नेट पर वायरल कर दिए हैं। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। 


वहीं  एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शमशाबाद में रहने वाले अपने पड़ोसी बाबू के घर गत 29 अप्रैल की दोपहर पानी लेने के लिए गई थी। जहां पर पड़ोसी अर्जुन व विजय मौजूद थे। अर्जुन ने पीड़िता लड़की को अकेला देख जबरन कमरे में खींच लिया और दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और आरोपी अर्जुन ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed