फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car riders who attempted to abduct schoolgirl

कार सवारों ने किया छात्रा को अगवा करने का प्रयास

Wed, 28 Dec 2016 04:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
 Car riders who attempted to abduct schoolgirl
अकाली सरपंच की पत्नी का अपहरण - फोटो : Demo Pic

कैंप थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कैंप में कार में सवार तीन युवकों ने एक मकान से बीसीए की छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा व उसकी मां की चीख पुकार सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। भीड़ को देख बाकी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। 

विज्ञापन


एएसआई विजयपाल के अनुसार जवाहर नगर कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक कार में सवार होकर उनके घर के पास आए। आरोप है कि उक्त युवकों ने पहले उनके मोबाइल फोन पर फोन कर धमकी दी और अश्लील मैसेज भेजे, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। जिसका फायदा उठाकर आरोपी सोमवार देर रात उनके घर के बाहर कार लेकर पहुंच गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि तीन युवक पीड़िता की 21 वर्षीय बेटी जो फरीदाबाद कॉलेज से बीसीए कर रही है को घर के अंदर से खींचकर कार में डालने लगे। मां बेटी के विरोध व चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने आरोपी युवकों में से एक को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दो युवक कार में सवार होकर भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इसकी सूचना पुलिस को देकर मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कुसलीपुर निवासी विद्यानंद सहित तीन के खिलाफ अपहरण का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई विजयपाल का कहना है कि पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed