फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car collision bike rider security guard killed

कार की टक्कर से बाइक सवार सुरक्षा गार्ड की मौत

Mon, 11 Jan 2016 05:21 PM IST
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो
तावड़ू, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
Car collision bike rider security guard killed

तावडू-पटौदी रोड स्थित झामूवास आईटीआई के समीप कार द्वारा टक्कर मार देने से एक कंपनी के सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


तावडू के मोहल्ला जटवाड़ा निवासी विनोद सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बिलासपुर रोड पर प्राइवेट कंपनी आईटीसी अरविंद लाइफ स्टाइल में बतौर सुरक्षा गार्ड लगा हुआ है। उसके रिश्ते के भाई का लड़का राजीव भी उसके साथ कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। वह दोनों रविवार रात्रि करीब 9:00 बजे अपनी अपनी मोटरसाइकिलों से कंपनी से अपने घर आ रहे थे। जब वह झामुवास आईटीआई के समीप पहुंचे तो तावडू की तरफ से अल्टो कार के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए विपरीत दिशा में आकर राजीव की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद मोटसाइकिल सड़क के साथ गड्ढ़े में एक बिजली के पोल से जा टकराई। गंभीर चोट लगने के कारण राजीव की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने विनोद के बयान पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 एक अन्य घटना में केंटर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को नल्हड़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed