{"_id":"59062413560b48a6b1b477a334ce1b0e","slug":"bus-crush-by-child-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस द्वारा कुचलने से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस द्वारा कुचलने से बच्चे की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 08 Feb 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के गांव जैदापुर के समीप राज्य परिवहन की बस की चपेट में आने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
धतीर चौकी में कार्यरत हैड कांस्टेबल अख्तर खान के अनुसार सोहना रोड स्थित गांव डुंगरपुर निवासी अफसर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ गांव जैंदापुर के पेट्रोल पंप के समीप रहता है। सात फरवरी की शाम को उसका पांच वर्षीय पुत्र शाहरुख सड़क किनारे रेहडय़िों से कुछ चीज लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हरियाणा राज्य परिवहन की एक बस ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में शाहरुख गंभीर रुप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे पलवल के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद सोहना रोड पर ग्रामीणों की भीड़ के कारण जाम सा लग गया। सूचना मिलने पर धतीर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी के अनुसार बस चालक महेंद्रगढ़ जिले के गांव माजरा कला निवासी महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन