फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   boy murder case

गोली मारकर युवक की हत्या

Mon, 10 Oct 2016 04:54 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 10 Oct 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
boy murder case
- फोटो :

 कैंप थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक राजू की गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव रसूलपुर निवासी मृतक दो-पहिया वाहनों की  रिपेयरिंग का कार्य करता था। शनिवार की रात वह कुछ देर में आने की बात कह कर अपने घर से निकला था। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह सैर को निकले गांव रोनीजा के लोगों को उसका शव गांव के रजवाहे पर पड़ा मिला। मृतक के सर पर गोली मारे जाने का निशान था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर रमेश चंद के अनुसार गांव रसूलपुर निवासी नरेश पुत्र गिर्राज ने शिकायत दी है कि उसका भाई राजू गांव के अड्डे पर बाइक मिस्त्री का कार्य करता था। शनिवार की शाम राजू घर से जरूरी काम की कहकर बाहर गया था। लेकिन देर रात तक वह घर नहीं आया तो राजू की तलाश की गई। इसी दौरान उन्हें सुबह के समय पता चला कि गांव रोनीजा रजवाहे के समीप राजू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई जहां पर राजू मृत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके सिर में गोली लगी हुई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टि से लगता है कि किसी ने हत्या कर शव को रजवाहे में डाला है। उनके अनुसार पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही हत्या के मामले की खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed