{"_id":"572b1f464f1c1b37595cceb9","slug":"attack-on-salesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के सेल्समैन को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान के सेल्समैन को मारी गोली
palwal
Updated Thu, 05 May 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव सोलड़ा में एक शराब के ठेके पर कार्यरत सेल्समैन को दो युवकों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात की है। घटना दो शराब ठेकेदारों के बीच चल रहे विवाद को लेकर हुई, ऐसा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सेल्समैन को गंभीर अवस्था में पलवल के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव सोलड़ा स्थित शराब के ठेके पर तैनात सेल्समैन अमरपाल ने पुलिस को बताया कि गांव छांयसा स्थित शराब के ठेके के ठेकेदार और उनके ठेकेदार के बीच कुछ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते छांयसा स्थित शराब के ठेके के ठेकेदार कप्तान के इशारे पर मंगलवार की देर रात स्यारौली निवासी कपिल व चेतन एक बाइक पर सवार होकर उनके ठेके पर आए।
विज्ञापन
इस दौरान वह ठेके को बंद करने की तैयारी कर रहा था। कपिल व चेतन शराब के दामों को लेकर कुछ कहासुनी करने लगे और ठेकेदार के बारे में पूछने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद दूसरे सेल्समैन ने ठेकेदार को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचा और अमरपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ठेकेदार कप्तान, कपिल व चेतन के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है।
....