{"_id":"30e4d27153708f4e51e7b4af9781e420","slug":"attack-on-father-and-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने किया व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने किया व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी पिता-पुत्र पर चार बदमाशों ने हमला कर दिया। व्यापारी ने दिलेरी से काम लेते हुए एक बदमाश पर छड़ी से वार कर दिया। इससे एक बदमाश के हाथ में पकड़ा तमंचा वहीं गिर पड़ा। फिर भी जाते-जाते बदमाश व्यापारी पुत्र से तीन हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कैंप थाने में कार्यरत एएसआई जवाहर सिंह के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी है कि वह और उसके पिता श्यामसुंदर अपनी दुकान को बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट व लूटपाट करने की कोशिश की। बदमाश उससे तीन हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
अशोक के अनुसार उनके पिता श्यामसुंदर ने हिम्मत दिखाते हुए हाथ में लगी छड़ी से एक बदमाश के हाथ पर वार कर दिया। इससे बदमाश के हाथ से तमंचा (देशी कट्टा) नीचे गिर गया। जांच अधिकारी के अनुसार पुलिस ने तमंचा बरामद कर चारों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन