{"_id":"570fcefa4f1c1bd7364a6bbc","slug":"assistant-general-manager-of-multinational-car-riders-kidnapped-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुराष्ट्रीय कंपनी के सहायक महाप्रबंधक को कार सवारों ने अगवा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहुराष्ट्रीय कंपनी के सहायक महाप्रबंधक को कार सवारों ने अगवा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 14 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार की रात एनएच-2 स्थित एक कंपनी के सहायक महाप्रबंधक को कार में टक्कर लगने के बाद चार लोगों ने अगवा कर लिया। कंपनी के लोगों ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर कार सवार बदमाश उन्हें कार से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने दबोचे पकड़े गए युवक को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर पांच दिन कीपुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
गदपुरी चौकी में कार्यरत एएसआई रहीश खान के अनुसार बघौला गांव में स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी नॉर ब्रेसमे में बतौर सहायक महाप्रबंधक दीपक त्यागी बुधवार की शाम करीब आठ बजे कंपनी से अपनी कार से निकले थे। कार को दीपक त्यागी का चालक संदीप चला रहा था। कंपनी से कुछ ही दूरी पर एक कार में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जैसे ही दीपक कार से बाहर निकले, कार सवारों ने मारपीट कर उन्हें जबरन अपनी कार में बिठा लिया। इसी बीच कंपनी के कारिंदों ने उनमें से एक युवक को दबोच लिया व पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की कार का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश दीपक को फरीदाबाद के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। दीपक ने घायल अवस्था में अपने घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में दीपक त्यागी की कार के चालक संदीप के बयान पर मामला दर्ज कर संजू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संजू उर्फ संजय ने खुद को पलवल की शिव कॉलोनी का निवासी बताया। संजू के अनुसार कार में उसके साथ परमवीर, देवा तथा महीपाल भी थे। आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन