फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   arrest truck driver

ट्रक चालक चालक गिरफ्तार, फूड स्पलाई अधिकारी भी नामजद 

Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 25 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
arrest truck driver
गेहूं - फोटो : अमर उजाला

 मुंडकटी नाका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिपो पर गरीवों को बटने के लिए जा रहे गेंहू को ब्लैक में बिकने से पहले ही जप्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक में से 320 कट्टे गेंहू के जप्त कर लिए है और ट्रक चालक व एक फूड सप्लाई ऑफिसर के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुंडकटी नाका प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार हथीन के एफसीआइ गोदाम में से एक ट्रक गेंहू की कट्टों से लोढ हुआ था, जो कि गांव खाइका के एक डिपो होल्डर के पास गरीवों को बटने के लिए पहुंचना था। लेकिन ट्रक चालक नगला अहसानपुर निवासी युसफ फूड सप्लाई अधिकारी नितेश कुमार से सांठगांठ करके उस गेंहूको खाइका डिपो पर ले जाने के बजाए होडल की ओर उसे बेचने के लिए आ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो उन्होंने गांव बंचारी के निकट नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने चैकिंग के दौरान उस ट्रक को रोक लिया। तलाशी ली तो पता चला कि उसमें गेंहू के 320 कट्टे है जो कि डिपो होल्डर के यहां पर पहुंचने थे। पुलिस ने ट्रक से मिले सभी गेंहू के कट्टों को जप्त कर लिया है और टक चालक युसफ व हथीन फूड सप्लाई के अधिकारी नितेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से सांठगांठ कर इस ट्रक व इसमें से बरामद हुए गेंहू के वापस भेज दिया था, लेकिन मामला जब पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा तब जाकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज किया। 
          

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed