{"_id":"58493d054f1c1b732a44824a","slug":"advoket-hanging-from-the-gallows-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटककर एड़वोकेट ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी के फंदे पर लटककर एड़वोकेट ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
sucide
- फोटो : AmarUjala
शहर के एक नामी एडवोकेट ने बुधवार की सुबह अपने ही घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फोरंसिस की टीम को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक एडवोकेट के पास से एक सोसाइड नोट भी बरामद किया है। उक्त एडवोकेट ने लगभग तीन महीने पहले भी गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की थी। चर्चा है कि मृतक एड़वोकेट प्रोपर्टी का काम भी करता था, व काफी समय से कर्जदारों से परेशान चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एएसआई जवाहर ङ्क्षसह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे रोड निवासी एडवोकेट करतार ङ्क्षसह सहरावत ने अपने ही घर के ड्राइंड रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मौके पर शव की तलाशी ली गई तो एक सोसाइड नोट भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
फोरंसिस विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर एडवोकेट के शव को नीचे उतारा गया। जांच अधिकाकी के अनुसार मृतक ने फांसी पर लटकने से पहले कोई जहरिला पदार्थ भी खाया है जिसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। पुलिस अभी शव के पास से बरामद हुए सोसाइड नोट का खुलासा नहीं कर रही है।
ज्ञात रहे कि लगभग तीन महीने पहले भी एडवोकेट सहरावत ने लेनदेन से तंग आकर अपने आप को गोली मारकर आत्यहत्या करने का प्रयास किया था। उस दौरान भी पुलिस ने उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया था जिसका भी पुलिस अभी तक भी खुलासा नही कर सकी है। एएसआई जवाहर ङ्क्षसह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।