{"_id":"572733fd4f1c1bff7a5ccf7c","slug":"accused-are-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता पर हमले के आरोपी पकड़ से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी नेता पर हमले के आरोपी पकड़ से बाहर
Updated Mon, 02 May 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के संरक्षक पर हमला करने के दो आरोपी एक माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस की पकड़ से बारह हैं। मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को शहर थाना प्रभारी से मिला और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारी नेता मास्टर जवाहर लाल पर हुए हमले के दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा की। एसएचओ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सात दोषियों में से पांच गिरफ्तार कर लिए गए हैं और जो दो आरोपी शेष बचे हैं, उन्हें भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल के महासचिव रोहताश खत्री, कैंप मार्केट के प्रधान दिनेश आर्य, सुबोध गोयल, धर्मेंद्र कुमार, देशराज मंगला, अरुण जैन व देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस ने दो दिन में बचे हुए दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आईजी व डीजीपी से मिलेगा।
विज्ञापन