{"_id":"58b6b0fd4f1c1b9c188315e1","slug":"abducted-minor-misdemeanor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला थाने में कार्यरत सहायक उपनिरीक्षक सारिका के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाली रिजवाना 27 जनवरी को उसके घर आई और शौच के बहाने उसे खेतों में ले गई। जहां पर नदीम, शमशुदीन, फारुख, शहजाद व दो अन्य लोग गाड़ी लेकर पहले से ही मौजूद थे।
आरोपियों ने पीड़िता को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और अपहरण कर पहले पलवल लेकर आए। इसके बाद आरोपी उसे सराय गांव ले गए।
आरोप है कि सराय गांव में नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे ही युवती के अपहरण की सूचना परिजनों को मिली, वे सराय पहुंच गए और आरोपियों के कब्जे से लड़की को छुड़ाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन