फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   तीन अलग-अलग मामलों में लाठी-डंडो से हमला कर दी धमकी, पुलिस ने किए मामला दर्ज

तीन अलग-अलग मामलों में लाठी-डंडो से हमला कर दी धमकी, पुलिस ने किए मामला दर्ज

Sat, 18 May 2019 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
तीन अलग-अलग मामलों में लाठी-डंडो से हमला कर दी धमकी, पुलिस ने किए मामला दर्ज
तीन अलग-अलग मामलों में लाठी-डंडों से हमला कर दी धमकी
विज्ञापन

पलवल। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़े में लाठी-डंडो से हमला कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने के तीन मामले सामने आए हैं। पुलिस थानों में इन मुकदमों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में चांदहट थाना पुलिस ने जानकारी दी कि गांव गोपीखेड़ा निवासी महेंद्र का पुत्र सुरेंद्र 16 मई को बाइक से गांव में ही आधार कार्ड की फोटो कॉपी कराने नरेश की दुकान पर गया था। सुरेंद्र जब कॉपी कराकर लौट रहा था तो उसे गांव निवासी चेतराम, रोहताश, समुंद्र, दिनेश व उनके तीन अन्य साथियों ने रोक लिया और लाठी-डंडा, तलवार, रॉड से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने पीड़ित और उसके परिवार को हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। इसी तरह दूसरे मामला भी चांदहट थाना क्षेत्र गांव कुलैना का है। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव कुलैना निवासी लेखराम का परिवार में जमीनी विवाद चल रहा है।15 मई को पीड़ित पत्नी मोहनवती व मां बंशी देवी घर से खेतों पर जा रही थी। जमीनी विवाद के चलते चतुर्भुज, चिंताराम, कमलेश ने मिलकर पीड़ित की मां व पत्नी पर लाठी-डंडो से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जबकि तीसरा मामला चांदहट थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर का है। जांच अधिकारी ने बताया कि गांव निवासी रिंकू 16 मई को गाड़ी से अपनी मौसी शीला देवी के घर गया था तथा गाड़ी को गली में साइड में खड़ा कर दिया। उसी दौरान सामने रहने वाला प्रेमचंद आया और कहने लगा कि गाड़ी यहां खड़ी नहीं होगी। पीड़ित ने कहा कि गाड़ी साइड में खड़ी है यहां पर किसी को परेशानी नहीं आएगी। उसके थोड़ी देर बाद प्रेमसिंह का भांजा सुमित आया और दोनों ने मिलकर पीड़ित पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया और धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed