फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नौकरी लगवाने का झांसा दे 13 लाख रुपये ठगे

नौकरी लगवाने का झांसा दे 13 लाख रुपये ठगे

Tue, 16 Apr 2019 08:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा दे 13 लाख रुपये ठगे
नौकरी लगवाने का झांसा दे 13 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

पलवल। दो लोगों को ग्राम सचिव और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कबूल सिंह के अनुसार पलवल के गांव मांदकोल निवासी नारायण दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2013 में गांव निवासी श्रवेश ने पीड़ित के साले मोहनलाल निवासी गांव पेलक को ग्राम सचिव व साढ़ू के लड़केनवीन निवासी खेड़ी कलां को ऑल इंडिया मेडिकल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लाख रुपये ले लिए। इसमें सात लाख रुपये ग्राम सचिव व छह लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग के लिए थे। पीड़ित ने श्रवेश को 13 लाख लाख रुपये उसके पिता बिसंबर, भाई महेंद्र व पुत्र गौरव के सामने दे दिए। लेकिन काफी दिन बीतने के बाद जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर श्रवेश केवल आश्वासन देता रहा। पीड़ित ने जब अपने रुपये की सख्ती से मांग की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed