फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हरियाणा पुलिस के एसपीओ और परिजनों के साथ की लूटपाट

हरियाणा पुलिस के एसपीओ और परिजनों के साथ की लूटपाट

Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के एसपीओ और परिजनों के साथ की लूटपाट
हरियाणा पुलिस के एसपीओ और परिजनों के साथ की लूटपाट
विज्ञापन

हथीन। हथीन-मानपुर संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हथियार दिखाकर बदमाशों हरियाणा पुलिस के एक एसपीओ और उनके परिवार के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने एसपीओ को घायल कर 45 हजार रुपये की नकदी, सोने के जेवरात व मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाश एसपीओ की गाड़ी को भी तोड़ गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हथीन थाना के गांव स्वामीका निवासी पूर्व सैनिक संजय जोकि वर्तमान में हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात हैं। वह कार से परिवार के साथ मथुरा के गांव जैत में एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे। कार में एसपीओ की पत्नी पत्नी रचना, भाई ब्रिजेश एवं सोनू कुमारी थे। एसपीओ संजय के मुताबिक रात्रि के लगभग बारह बजे जब वह मानपुर से सीधे हथीन की तरफ आने वाले संपर्क मार्ग पर कार लेकर पहुंचे तो अचानक अन्धारौला गांव के निकट एक कार उनकी कार के सामने आकर खड़ी हो गई। जैसे ही उन्होंने कार रोकी तो बदमाश उनके पास आ गए। इसके बाद बदमाशों ने कट्टे की नाल से उसे चोट मारी। इसके बाद चार बदमाशों ने लूटपाट करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने सभी लोगों से करीब 45 हजार रुपये की नकदी, छह तोले सोना और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद भी बदमाश जाते-जाते उनकी कार को क्षतिग्रस्त और पंचर भी कर गए। इस बात की सूचना जब एसपीओ ने पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नम्बर पर कॉल की लेकिन वहां से कोई सहयोग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बहीन थाना में फोन किया। जिसके एक घंटे के बाद हथीन थाना प्रभारी जयराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

-----------
हथीन थाने के प्रभारी जयराम का कहना था कि उनकी गाड़ी किसी अन्य मुकदमे के सिलसिले बाहर गयी हुई थी। इस कारण वह समय पर नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा एसपीओ की सहायता के लिए कोई राइडर भी मौके पर नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी जयराम का कहना है संसाधन की कमी से एवं घटनास्थल की भूगोल का पता लगाने में देरी के चलते समय पर नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed