फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बाइक की टक्कर से एक की मौत

बाइक की टक्कर से एक की मौत

Tue, 05 Feb 2019 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से एक की मौत
बाइक की टक्कर से एक की मौत
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग पर असावटा मोड़ के समीप सवारी का इंतजार कर रहे 36 वर्षीय व्यक्ति की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के मामा की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार गांव मीरपुर कौराली (हसनपुर) निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 36 वर्षीय भांजा देवेंद्र लकड़ी का काम करता था। चार फरवरी की दोपहर को देवेंद्र अपने काम से असावटा मोड़ पर आया था। शाम करीब पांच बजे जब देवेंद्र घर आने के लिए असावटा मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहा था, तो पलवल की तरफ से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए देवेंद्र को सिविल अस्पताल लाया गया।, जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो

--------------------------------
रेलवे लाइन पर मिला शव
पलवल। हरी नगर स्थित रेलवे लाइन के मध्य एक 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी दानवीर ने बताया कि सोमवार देर रात करीब एक बजे सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन से किठवाड़ी पुल की तरफ हरी नगर के पास रेलवे लाइन के मध्य एक युवक शव पड़ा हुआ है। जांच अधिकारी के अनुसार मृतक की लंबाई पांच फुट-पांच इंच है और वह नीले सफेद रंग की जर्सी, नीले चेकदार रंग की कमीज पहने हुए है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed