{"_id":"5c068aa3bdec22417b50cc84","slug":"61543932579-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। रसूलपुर फाटक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
रसूलपुर फाटक पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है यहां से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। गांव नाईनंगला निवासी जयपाल जो कि पलवल में कोई काम करता है और काम निपटाने के बाद सोमवार की देर शाम को बाइक से फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रेन ने बाइक समेत उसे चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है। मामले के जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि जयपाल के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।