फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   report file on 60

फायरिंग मामले में 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 15 Jul 2016 04:07 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 15 Jul 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
report file on 60

 जराली में बुधवार की रात हुई फायरिंग के मामले में बहीन थाना पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ  हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

  एसएचओ जसवीर सिंह के मुताबिक जराली निवासी यूनुस ने दी शिकायत में कहा है कि बुधवार रात करीब 7.30 बजे 60 लोगों ने उनके मकान को घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने घर पर लाठी, बल्लम व फर्सों से हमला बोल दिया तथा गोलीबारी भी की। हमले में युनूस के अलावा असलम, अमीर, सकूनत, बुनियाद, मुफीद सहित आठ लोगों के गंभीर चोटें आईं हैं। 
विज्ञापन



एसएचओ ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गई थी। तथा दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अभी तक पुलिस ने एक पक्ष का ही मुकदमा दर्ज किया है दूसरे पक्ष की तरफ से पुलिस के पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। बता दें कि गांव जराली में इकबाल गुट एवं कमरू गुट के बीच सरपंच पद का चुनाव हुआ था जिसमें इकबाल गुट विजयी रहा था। इसी रंजिश के चलते पिछले शनिवार को भी दोनों पक्षों में लाठी, बल्लम और फर्से चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछली बार कमरूद्दीन सरपंच था उसने नए सरपंच को पंचायत का पुराना रिकॉर्ड जमा नहीं कराया है। इसी के चलते चुनावी रंजिश चली आ रही है। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा तथा सभी दोषियों को अरेस्ट करने के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है।
                      . 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed