फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   45 Dumper seazed

चार दिन में 45 ओवरलोड डंपर जब्त

Thu, 05 May 2016 04:01 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 05 May 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
45 Dumper seazed
डंपर - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस ने ओवरलोड डंपरों व वाहनों के खिलाफ चलाए हुए अभियान में चार दिन में 45 डंपरों को जब्त किया है। मंगलवार को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने 11 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर चालकों को गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन


ओवरलोड डंपरों का चलना पिछले काफी समय से सुर्खियों में रहा है। लिमिट से अधिक वजन भरकर चलने वाले ये वाहन जहां सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाते थे, वहीं यमदूत बनकर कई लोगों की मौत का कारण भी बनते थे। इसे लेकर विपक्षी नेता भी पुलिस पर उंगलियां उठाते रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर आला पुलिस अधिकारियों व सरकार के नेताओं पर आरोप लगाए थे। मंगलवार को अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने ओवरलोड वाहनों को काबू कर चालक टीकरी खेड़ा (फरीदाबाद) निवासी इरफान, बडखल निवासी शाहुन, सीराबाद (राजस्थान) निवासी अनिल कुमार सैनी, मालब (नूंह) निवासी मुफीद, टीकरी खेडा निवासी मुबीन, चहलका (मेवात) निवासी हारुन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैंप थाना पुलिस ने ओवरलोड वाहनों को जब्त कर चालक गोहपुर (हथीन) निवासी उमर मोहम्मद व मेटू (राजस्थान) निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया है जबकि एक चालक भागने में कामयाब हो गया। शहर थाना पुलिस ने चालक भीमसीका निवासी वली मोहम्मद व पलैंहडी निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है।
                     ......

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed