{"_id":"5c85448fbdec22140b208ef0","slug":"41552237711-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को शराब पिलाकर छत से फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को शराब पिलाकर छत से फेंका, मौत
विज्ञापन
युवक को शराब पिलाकर छत से फेंका, मौत
होडल। शहर के गांव गोढ़ौता में शनिवार देर शाम एक 24 वर्षीय युवक को शराब पिलाकर मारपीट कर छत से फेंक दिया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रामदयाल ने बताया कि मृतक के पिता नवल सिंह ने बताया कि शनिवार को उसके बेटे प्रदीप का दोस्त संदीप घर आया था। उनका कहना है कि संदीप प्रदीप को अपने साथ बाहर ले गया था लेकिन कुछ देर बाद प्रदीप शहर के बस स्टैंड के करीब एक पुलिस कर्मी के मकान के पास घायल अवस्था में मिला। मृतक के पिता ने बताया कि जब वह प्रदीप को अस्पताल लेकर जा रहे थे तब प्रदीप ने बताया था कि सन्दीप , गब्बर, पप्पू और एक दोस्त ने उसे पुलिस कर्मी के मकान की छत पर पहले शराब पिलाई। इसके बाद झगड़ा कर मारपीट की। बाद में चोट मारकर उसे छत से नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि प्रदीप को उन्होंने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे फरीदाबाद के रेफर कर दिया। फरीदाबाद ले जाते समय प्रदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।