फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बेटी को जलाकर मारने वाले आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

बेटी को जलाकर मारने वाले आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

Fri, 17 May 2019 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
बेटी को जलाकर मारने वाले आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
फॉलोअप
विज्ञापन

हत्या के आरोपी पिता को अदालत में पेश किया
पलवल। गांव दिघोट में झूठी शान के लिए बेटी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

सदर थाना में एसआई मनोज कुमार ने बताया कि गांव दिघोट निवासी गंगाराम ने बुधवार की दोपहर को अपनी 17 वर्षीय बेटी सोनम की कमरा बंद कर केरोसिन डाल आग लगाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद गंगाराम को घर से निकलते समय पड़ोसी देवी सिंह ने देख लिया था। देवी सिंह को जब शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। इसके बाद गंगाराम को काबू कर लिया था, हालांकि पुलिस ने पिता की गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी। पुलिस ने शुक्रवार को गंगाराम की गिरफ्तारी दिखाकर उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। इसके बाद पुलिस ने हत्या आरोपी पिता को रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि सोनम का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। इस बारे में पिता गंगाराम को पता चला तो उसने सोनम को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इससे नाराज पिता ने सोनम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed