फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या, एक घायल

जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या, एक घायल

Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या, एक घायल
जमीनी विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर की हत्या, एक घायल
विज्ञापन

- पुलिस ने किया नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पृथला में सोमवार की देर शाम जमीनी विवाद में एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामला मृतक के भाई भगत सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सोमवार की देर शाम गांव में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया तथा दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद वे फरीदाबाद के उस निजी अस्पताल में पहुंच गए, जहां घायलों को भर्ती कराया गया था। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनमें से एक युवक रवि की मौत हो चुकी है। पुलिस ने तुरंत रवि के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पृथला निवासी मृतक के भाई घायल भगत सिंह के बयान लिए गए तो उसने कहा कि उनकी जमीन पर करीब 20 वर्षों से गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा रखा है। उनके परिवार ने लगभग तीन महीने पूर्व जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया था। आरोपी पक्ष उसी दिन से जमीनी रंजिश पाले हुए थे। शिकायत में बताया गया कि तीन दिसंबर सोमवार की शाम को पीड़ित व उसका भाई रवि अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान गांव निवासी बिजन, जुगन, जीतू, धर्मेंद्र, गजन, बत्तो, श्यामवती, इंदर व बत्तो की बेटी अपने हाथों में कुल्हाड़ी व फरसा लेकर घर आ गई और आते ही पीड़ित व उसके भाई रवि पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल अवस्था में दोनों भाईयों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed