फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   3 dead, including 12-year-old child in road accidents

सड़क हादसों में 12 साल की बच्ची समेत 3 की मौत

Wed, 15 Mar 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
 3 dead, including 12-year-old child in road accidents
accident - फोटो : amar ujala

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


 जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार को हथीन निवासी अनिल व उसका दोस्त ललित बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक गांव कोंडल के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, आमने-सामने की टक्कर से अनिल व ललित को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


हादसे में ललित को ज्यादा चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं, शहर थाना इलाका स्थित हुए सड़क हादसे में जेंदीपुरा निवासी रामकुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई। त्रिलोक ने बताया कि गत 11 मार्च की शाम को उसके चाचा रामकुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अन्य घटना में एक 11 वर्षीय बच्ची अज्ञात वाहन की चपेट आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed